ज्योतिष -धर्म

दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी से लेकर मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक, साल के आखिरी महीने आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, नोट कर लें पूरी लिस्ट

साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के साथ-साथ अन्य प्रमुख पर्व भी पड़ेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर को मार्गशीर्ष का माह भी कहा जाता है। यह महीना भगवान कृष्ण को समर्पित माना जाता है। दिसंबर में विवाह पंचमी समेत क्रिसमस और अन्य कई बड़े तीज-त्योहार आने वाले हैं। तो आइए जानते हैं दिसंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखों के बारे में। दिसंबर में इन मूलांक वालों की किस्मत चमक सकती है।

दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

काल भैरव अष्टमी- 1 दिसंबर 2026

उत्पन्ना एकादशी- 4 दिसंबर 2026

रवि प्रदोष व्रत- 6 दिसंबर 2026

मासिक शिवरात्रि- 7 दिसंबर 2026

मार्गशीर्ष अमावस्या- 8 दिसंबर 2026

विवाह पंचमी- 14 दिसंबर 2026

धनु संक्रांति- 16 दिसंबर 2026

मोक्षदा एकादशी व्रत- 20 दिसंबर 2026

गीता जयंती- 20 दिसंबर 2026

सोम प्रदोष व्रत- 21 दिसंबर 2026

मार्गशीर्ष पूर्णिमा- 23 दिसंबर 2026

श्रीदत्तात्रेय जयंती- 23 दिसंबर 2026

अन्नपूर्णा जयंती- 23 दिसंबर 2026

क्रिसमस डे- 25 दिसंबर 2026

संकष्टी चतुर्थी- 26 दिसंबर 2026

कालाष्टमी व्रत- 30 दिसंबर 2026

रुक्मिणी अष्टमी- 31 दिसंबर 2026

खरमास के बारे में

सूर्य के धनु और मीन राशि में जाने पर खरमास लगता है और यह पूरे एक महीने तक होता है। हिंदू धर्म में खरमास को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। खरमास के दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नई वधू का गृह प्रवेश, सगाई, नया बिजनेस शुरू करना आदि कामों की मनाही होती है। खरमास में पूजा-पाठ, जप-तप और भगवान सूर्य देव की आराधना अत्यंत फलदायी होती है।  खरमास का आरंभ 16 दिसंबर 2026 को होगा। खरमास का समापन 14 जनवरी 2026 को होगा।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मुर नामक राक्षस ने भगवान विष्णु को मारना चाहा, तभी भगवान के शरीर से एक देवी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर नामक राक्षस का वध कर दिया। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने देवी से कहा कि चूंकि तुम्हारा जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ है, इसलिए तुम्हारा नाम एकादशी होगा। आज से प्रत्येक एकादशी को मेरे साथ तुम्हारी भी पूजा होगी। इस दिन एकादशी की उत्पत्ति होने से ही इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि जो लोग साल भर तक एकादशी व्रत का अनुष्ठान करना चाहते हैं उन्हें  मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी से ही व्रत शुरू करना चाहिए।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!