छत्तीसगढ़सारंगढ़

श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय दीवाली मिलन समारोह सम्पन्न

जन प्रतिनिधि, वकील, व्यापारी, समाज सेवी, पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल

सारंगढ़ :  श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय दीवाली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जहाँ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दीवाली मिलन समारोह में जिले के जन प्रतिनिधि, वकील, व्यापारी, समाज सेवी, पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर जिले के विधायक, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी, जनपद अध्यक्ष, नपं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और पत्रकार संघ को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा – समारोह को संबोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने श्रमजीवी पत्रकार संघ को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दी। पांडे ने कहा – आप कहो, वही मैं लिखूं, ऐसा हो नहीं सकता, सच को सच ना लिखूं, ऐसा हो नहीं सकता पांडे ने कहा कि मीडिया जगत और पत्रकार की भूमिका देश, समाज और हर क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण रही है और रहेगी। चाहे आंदोलन का विषय हो, उत्सव का विषय हो या विकास का विषय हो, हर विषय में पत्रकार अपनी बात रखकर लोगों को जागरूक करते हैं और देश के विकास एवं प्रगति में अपना योगदान देते हैं।

जितनी जिम्मेदारी से शा. सेवक काम करते हैं, जितनी जिम्मेदारी से जनप्रतिनिधि विकास के लिए काम करता है, उतनी ही जिम्मेदारी से इन बातों को प्रमुखता से उठाने का काम हमारे पत्रकार साथी करते हैं। चाहे वह किसी नेता का विषय हो, अधिकारी का विषय हो, समाज का विषय हो, व्यापारी का विषय हो, कर्मचारी का विषय हो या किसान का विषय हो – हर किसी की आवाज पत्रकार होता है। उन्होंने कहा कि – सारंगढ़ जिला बना है तो उसमें सारंगढ़ की जनता, व्यापारी, नेता के साथ-साथ पत्रकार जगत का भी अहम योगदान है, जिन्होंने लगातार कवरेज करके जिला बनाने में अपना योगदान दिया। मुझे भी जिपं अध्यक्ष बनने में पत्रकार साथियों ने अपनी लेखनी से प्रमुखता से सहयोग दिया। अंत में उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी बात है तो आप दुनिया को बताओ और अगर कोई कमी है तो उसे पूरा करने वालों को व्यक्तिगत रूप से बताएं, यही मेरी आशा और अपेक्षा है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं दीं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!