भटगॉवसारंगढ़

श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल 12 साल पूर्ण होने पर, पंजीकरण शिविर का आयोजन

श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल 12 साल पूर्ण होने पर, पंजीकरण शिविर का आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” पंजीकरण शिविर का आयोजन सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में किया गया। इस शिविर का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने सभी विभागीय स्टाल का अवलोकन किया और उनके द्वारा प्राप्त आवेदन, योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किये। अतिथियों में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, रायगढ़ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, गणमान्य नागरिक जगन्नाथ केशरवानी, ज्योति लाल पटेल, भुवन मिश्रा, नत्थूलाल केडिया, जय बानी आदि उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ के मंडी प्रांगण, बरमकेला के मंगल भवन में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक और बिलाईगढ़ के वार्ड 6 में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएन स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि के अंतर्गत पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही किया जायेगा। यह शिविर, केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है। इन शिविरों में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का त्वरित निवारण संबंधी कार्य किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!