छत्तीसगढ़सारंगढ़

20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे

20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे

सड़क दुर्घटना में पिता को खोने के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिली सहायता; बिलासपुर में कर रहे हैं सीजीपीएससी की तैयारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2026। पिता को खोने के बाद परिवार पर आए कठिन समय में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिली सहायता राशि लक्की पटेल की पढ़ाई जारी रखने में मददगार होगी। ग्राम सालर, छोटे परसदा निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार पटेल ने ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से इस योजना में 20 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा कराया था। 9 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद योजना के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर दावा स्वीकृत हुआ और उनके उत्तराधिकारी लक्की पटेल को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से लक्की पटेल को चेक सौंपा गया। लक्की वर्तमान में बिलासपुर में रहकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कठिन परिस्थिति में मिली राशि से उन्हें पढ़ाई का खर्च उठाने और अपनी तैयारी जारी रखने में सहायता मिलेगी। वे इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई में करेंगे।

Oplus_131072

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति अथवा वैध उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाती है। इस योजना में वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है। श्याम कुमार पटेल द्वारा कराए गए बीमे के आधार पर उनके उत्तराधिकारी को सहायता राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ श्री राधेश्याम नायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!