छत्तीसगढ़सारंगढ़

भटगांव सिंघिचूवा रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की दबकर मौत

मिक्सर मशीन में सवार अन्य मजदूर और चालक घटना के बाद फरार

भटगांव सिंघिचूवा रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की दबकर मौत

मिक्सर मशीन में सवार अन्य मजदूर और चालक घटना के बाद फरार 

 

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव में तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिंघिचुआ मार्ग पर एक मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिक्सर मशीन सड़क किनारे पलट गई और लोहे के खम्बे भी मुड़ गई. हादसे में मशीन में सवार एक मजदूर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भोला साहू के रूप में हुई है, जो नकटीडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भोला साहू मिक्सर मशीन में सवार होकर ढलाई कार्य के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मिक्सर मशीन में सवार अन्य मजदूर और चालक मौके पर मौजूद नहीं मिले। हालांकि, वे घायल हुए हैं या सुरक्षित हैं, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!