आजादी के जश्न में शान से लहराया तिरंगा

शासकीय एवं निजी स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्र

प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा मे जय जवान जय किसान, अमर शहीदो का जयकारा व देश भक्ति नारा से पूरा नगर व क्षेत्र गूंज उठा


भटगांव, भारत की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ नगर एवं क्षेत्र में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा पूरे शान से लहराया। सुबह से ही देशभक्ति के गीत व नारे गुंजने लगे थे। अंचल में सभी शासकीय व निजी शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय भवनों कार्यालय के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार द्वारा नगर पंचायत कार्यालय व श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और लोटस पब्लिक स्कूल में नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया गया। पेंशनर समाजिक भवन कार्यालय मे नगर उपाध्याय प्रदीप देवांगन, विवेकानंद पब्लिक स्कूल मे वार्ड 03 के पार्षद दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी, शासकीय कन्या स्कूल मे शाळा विकास समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल एवं कैरियर पाइंट नेशनल स्कूल मे तहसीलदार कमलेश सिदार द्वारा के कर कमलों से ध्वजरोहण किया गया.




वहीं नगर के सहकारी केन्द्रीय बैंक मे ब्रांच मैनेजर द्वारा, क़ृषि उपज मंडी,दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना मे सरपंच सुदर्शन सिँह एवं मोहन साहू द्वारा, सांई मंदिर चौक, जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी मे सरपंच व जनपद सदस्य व डायरेक्टर के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर भटगांव मे भी स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहाँ इंस्टिट्यूट के बच्चो ने कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा और अमर शहीदों के याद मे वृक्षारोपण किया गया. वहीँ इस अवसर पर नगर के सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैलियां निकाली गई. सुबह से ही नगर के गली मुहल्लों में देशभक्ति के गीत व नारों से गुंजने लगे थे। देश के स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के विकास के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई। स्वतंत्रता दिवस पर नगर में तिरंगा फहराने और जश्न के माहौल का अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां नगर के प्रतिनिधिगण एवं पत्रकार साथियों ने विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया और बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक करते हुए देशभक्ति की भावना प्रेरित किया तथा प्रतिभावान बच्चो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

