भटगॉवसारंगढ़

राजनांदगांव : टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत घुमका में किया जा रहा सर्वे

राजनांदगांव : टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत घुमका में किया जा रहा सर्वे

tb mukt bharat abhiyan antargat ghumka mein kiya ja raha survey

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासख्ंाड के घुमका में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर घर सर्वे पश्चात टीबी एप एवं पोर्टल में एन्ट्री के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिसम्बर 2026 तक टीबी मुक्त पंचायत, टीबी मुक्त विकासखण्ड एवं टीबी मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य रखा गया है। टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा उपचार पूर्ण होने तक सतत निगरानी तथा नए मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीबी उन्मूलन के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा टीबी उन्मूलन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार, नोडल अधिकारी अधिकारी कुष्ठ एवं टीबी कार्यक्रम डॉ. अल्पना लुनिया, जिला एनसीडी सलाहकार डॉ. विकास राठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका डॉ. उषा विन्ध्यराज, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, डीपीसी श्री भूषण साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!