भटगॉवसारंगढ़

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

 

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नंबर 1 में रविवार को प्रातः वृक्षारोपण पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद प्रवेश दुबे ने पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को अपने लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं। और स्वस्थ्य जीवन जीना चाहते है तो अधिक से अधिक पौधारोपण वृक्षारोपण करना होगा। वहीं वार्ड क्रमांक 1 सिंघीचुवा मार्ग में 11 पौधों का रोपण किया गया जिसमें पीपल के पेड़ बेल, गुलमोहर, आंवला,और जामुन के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर वार्ड के नागरिक गण एवं शिक्षक भागवत साहू, रामेश्वर देवांगन, दीपक पांडेय, कुशल मीरी, नागेश्वर मांझी, योगेश गुप्ता, महेंद्र कुमार सोनि उपस्थिति रहे तथा सभी ने संकल्प लिए कि पौधा को पेड़ बनते तक इसकी देखरेख एवं सरंक्षण करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!