
बड़ी खबर : भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम गिरवानी मेन रोड मे 63 किलो गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
भटगांव पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,आगे की कार्यवाही जारी
भटगांव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है. सारंगढ़ जिले के भटगांव थाना के अंतर्गत ग्राम गिरवानी मेन रोड मे भटगांव पुलिस ने घेरा बंदी कर लगभग 63 किलो गांजा और दो कार के साथ 6 आरोपियों को पकड़ा. वहीं कार उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है लेकिन मौके मे उपस्थित पुलिस ने बताया कि कार ओडिशा से आई है सुचना मिलते ही घेरा बंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा है आगे की कार्यवाही थाना मे करके पूरी जानकारी उपलब्ध कराएँगे और प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे.

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर क्षेत्र से होते हुए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और इलाके में घेराबंदी की । पुलिस ने संदिग्धों को रोककर जब तलाशी ली तो दोनों कार से बोरियो मे 63 किलो गांजा बरामद किया.

पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां खपाने ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।


बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस गिरोह का संबंध अंतरराज्यीय तस्करी से हो सकता है।





