कोरबाछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इं.वि.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय राष्ट्र रंगोली कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इं.वि.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय राष्ट्र रंगोली कार्यक्रम आयोजित

कोरबा – आयुक्त, उच्च शिक्षा एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ एल एन कंवर के मार्गदर्शन में शासकीय इं.वि.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय राष्ट्र रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, सामूहिक सहभागिता, स्वदेशी भावना तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश श्रीवास, संयोजक श्रीमती मधु कंवर तथा समिति सदस्य श्रीमती श्रद्धा सिंह, डॉ. दुर्गा चंद्राकर, श्रीमती लोकेश्वरी एवं श्रीमती चंचल साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व की जिम्मेदारी श्री अजय कुमार पटेल एवं श्री कन्हैया सिंह कंवर द्वारा निभाई गई।

रंगोली निर्माण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, शिव कुमार, उमेंद्र कुमार यादव, दिव्या श्रीवास, फिरतीन पटेल, कनक यादव, प्रतिभा सिंह, आयुषी अडिले, अंकिता शर्मा, डिंपल नामदेव, छायंक कंवर, रिया सारथी, लक्ष्मी, अशिवाना कंवर, ईशिता एवं धनमति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार रंगोली में ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्थानीय से वैश्विक’ तथा ‘समावेशी विकास’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक एवं कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। रंगोली के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना, औद्योगिक एवं कृषि विकास, महिला एवं श्रमिक सशक्तीकरण तथा भारत की वैश्विक प्रगति का संदेश प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया गया। साथ ही सामाजिक समावेशन, स्वास्थ्य जागरूकता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

रंगोली का निरीक्षण डॉ. एस.के. गोभिल, डॉ. एस.के. शुक्ला एवं श्री एस.के. गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अनुशासन, विषय-वस्तु की प्रस्तुति तथा सामूहिक प्रयास की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!