
संकुल जमगहन के सभी विद्यालयों में शोकसभा आयोजित, वैशाखुराम साहू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भटगांव। संकुल जमगहन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में स्कूल परिवार द्वारा शोकसभा आयोजित कर प्रतिष्ठित एवं सक्रिय प्रधान पाठक श्री वैशाखुराम साहू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान पाठक पंकज दुबे ने बताया कि बिलाईगढ़ शिक्षा विकासखंड के प्रतिष्ठित, प्रतिभावान, अनुभवी एवं सक्रिय प्रधान पाठक श्री वैशाखुराम साहू जी के निधन से शिक्षा जगत, साहू समाज, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं उनके प्रियजनों को अपूरणीय क्षति हुई है। वे शैक्षणिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहते थे तथा अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते थे।
श्री साहू जी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। वे संगठनात्मक स्तर पर शिक्षकों को साथ लेकर चलने तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान एवं नेतृत्व क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
साहू समाज के वरिष्ठ एवं निर्वाचित पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने समाज के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सहयोग की भावना के कारण वे समाज एवं अपने परिचितों के बीच विशेष रूप से सम्मानित थे। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में एक ऐसी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है।
विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने कहा कि श्री वैशाखुराम साहू जी का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा। उनके निधन से सभी शिक्षक एवं उनसे जुड़े लोग गहरे शोक में हैं।
इस अवसर पर प्रसन्न चंद्रा सी ए सी,ऐस डी मानिकपुरी संकूल प्राचार्य पंकज दुबे ,शत्रुहनकश्यप,कुसुमलतायादव,कामता साहू,राम कुमार साहू,राम नारायण देवांगन,गणेशी सिदार, सुप्रिया यादव,तेज शंकर वैष्णव,देवेंद्र मनहर, दिलहरण साहू,सोमवती साहू,क्रांति निराला, रामकृष्ण तिवारी यशोदा केसरवानी उमेश्वर सिंह दाऊ शिवरी खटकर सिप्पी केसरवानी कृष्ण कांत देव शर्मा बलराम मिरी संगीत श्रीवास खेमराज बर्मन सरला केसरवानी निलकुमारी खटकर फरजाना खान दिलहरन सात्रे हरिशंकर भारद्वाज अंजू सिदार दरश राम साहू ललिता यादव शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया


