
शिक्षिका नीलिमा साहू ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया न्यौता भोज

बच्चों में खुशी की लहर, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ
भटगांव- शिक्षिका नीलिमा साहू ने अपने जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत अपने शासकीय प्राथमिक शाला सिंघीचुआ में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया. हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया, जब विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती नीलिमा साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों को न्यौता भोज दिया। इस अवसर पर बच्चों को सामान्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ केला, समोसा, क्रीम ब्रेड और मीठा लड्डू एवं जलेबी परोसा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।
शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर दिया न्यौता भोज
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने का भी उद्देश्य रहा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सिंघीचूवा के विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की। शिक्षक शिव देवांगन ने शिक्षिका नीलिमा साहू को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “इस प्रकार का मानवीय और स्नेहपूर्ण प्रयास न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध को भी सुदृढ़ करता है।” बच्चों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत खास रहा। सभी ने शिक्षिका के प्रति आभार जताते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं इस आयोजन में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं शिक्षिका को बधाई देने वाले से नि प्रधान पाठक एफ आर साहू , निर्मला साहू, प्रधान पाठक शशिकिरण प्रेमी , संकुल समन्वयक शिव कुमार देवांगन,शाला प्रबंधन समिति सदस्य बुद्धेश्वर पटेल , पत्रकार रामदुलार साहू , शिक्षक संजीव राजेत्री, शिक्षिका सावित्री साहू, रेखा देवांगन, शिक्षिका त्रिपदा साहू , शिक्षक रजनीकांत साहू , विनीता साहू , रवींद्र साहू , पत्रकार के. पी. पटेल, धनेश्वरी पटेल , दुर्गेश साहू , रीता देवांगन, रमेश पटेल आदि ने बधाई दी।


