
सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र
भटगांव- श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह शा.उ. मा. विद्यालय भटगांव सेजेस स्कूल मे ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जहाँ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। वहीं सेजेस स्कूल भटगांव मे विकासखंड बिलाईगढ़ में जोनल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भटगांव परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भटगांव नगर पंचायत के एल्डरमैन तुलसी आदित्य, रामकृपाल पटेल, रविन्द्र बनाफर , सेजेस जनभागीदारी अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष रामदुलार साहू प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज सहित संकुल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।।

इस अवसर पर अतिथियो ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
