बलौदाबाजारभटगॉवसारंगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या स्कूल में रीडिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

स्कूल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

सेवा संकल्प के अभियान तहत शासकीय कन्या स्कूल में रीडिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,

 स्कूल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

 

भटगांव, सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत भटगांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जहाँ कार्यक्रम के तहत रीडिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत के संकल्प, शिक्षा और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इसके पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहाँ सभी अतिथियों ने एक -एक पौधों का वृक्षारोपण किया.

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षद देवेन्द्र यादव, महादेवा यादव, राम कुमार सिदार लीलाधर वैष्णव , पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, एल्डरमैन रविंद्र सिँह बनाफर, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निरुपमा केशरवानी, शिक्षक तुलेश्वर भारद्वाज, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल सहित समिति के सदस्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!