भटगॉवसारंगढ़

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की बड़ी कार्यवाही : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर किया तबादला

13 थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारी के प्रभार बदले

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की बड़ी कार्यवाही : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर किया तबादला

13 थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारी के प्रभार बदले

भटगांव थाना प्रभारी यथावत, थाना प्रभारी के ट्रांसफर नहीं होने से लोगों ने उठाये सवाल, थाना प्रभारी पर लगाए कई गंभीर आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए जिले के 13 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रकाश राठौर को बिलाईगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बिलाईगढ़ के थाना प्रभारी रहे राजेश कुमार चंद्रवंशी को रक्षित केंद्र भेजकर जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार सत्यवादी साहू को डोंगरीपाली से सरिया, रूपेन्द्र नारायण साय को कोसीर, *सुनीता बंजारे* को रक्षित केंद्र, नंदलाल राठिया को डोंगरीपाली थाना प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक अमृत लाल भार्गव को डीसीबी/डीसीआरबी शाखा प्रभारी और भगवती कुर्रे को थाना बिलाईगढ़ भेजा गया है।

सहायक उप निरीक्षकों में  रामकुमार मानिकपुरी को चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं सायबर सेल प्रभारी, नरेन्द्र मनहर को बेलादुला चौकी, टीकाराम खटकर को थाना सरिया, संजय कुमार नायक को थाना सारंगढ़ और सुमन कुमार चौहान को थाना सलिहा का प्रभार दिया गया है।

वहीं भटगांव थाना प्रभारी एस के धारी के स्थानांतरण नहीं होने से भटगांव एवं आसपास क्षेत्र के लोगों मे नाराजगी है क्योंकि अधिकांश लोगों का यहीं कहना है कि जब से थाना प्रभारी के रूप मे पदस्थ है तब से भटगांव एवं आसपास के क्षेत्र के असामाजिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!