सारंगढ़

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक*

*सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक*

 

*अंगदान, वस्त्रदान एवं एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की अपील*

*सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है और इसकी सफलता में सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में पहली बार आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम के संबंध में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ ही जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान जैसे सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीन के संबंध में अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने तथा पात्र हितग्राहियों तक सही जानकारी पहुंचाने में सहयोग करने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाज प्रमुखों से अभियान से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया।

बैठक में सारंगढ़ एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, समाज कल्याण विभाग से विनय तिवारी सहित जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!