भटगॉवसारंगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में रीडिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में रीडिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

भटगांव, सेवा संकल्प अभियान के तहत लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में रीडिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी एवं मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047, शिक्षा का महत्व और देश के भविष्य जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। रीडिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्पष्ट वाचन और भाषण प्रतियोगिता में ओजस्वी वक्तव्य से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू, नोडल अधिकारी प्रीतम भारद्वाज, स्कूल समन्वयक विजय साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक बी.एल. चंद्राकर, पत्रकार धर्मेन्द्र साहू, के. पी. पटेल, रूप नारायण सिँह राजपूत, मोनू यादव सहित स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण साहू सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!