भटगॉवसारंगढ़

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भटगांव। करियर पॉइंट नेशनल स्कूल, भटगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर नरेश चौहान एवं को-डायरेक्टर प्रियंका मैम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। शिक्षिका चंचल यादव के द्वारा विद्यार्थियों के वेश भूषा व साज सज्जा में विशेष योगदान दिया गया

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

विद्यालय के उप प्राचार्य शिव कटकवार ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, प्रेम, कर्तव्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वराज नाग सर देवानंद साहू, राहुल आदित्य , कुंदन बंजारे , रविशंकर , देवदत्त खांडेलकर ,ममता केशरवानी, कु. टिकेश्वरी साहू, छाया साहू, कु. लक्ष्मी लता साहू, कु. हेमलता साहू, कु. पूजा साहू, कु. चंचल यादव, कु. उमा कर्ष, कु. कल्पना टंडन, कु. अंजू यादव, कु. रितेश्वरी सिंह, कु. खुशबू बर्मन, कु. मनीषा आदित्य, कु. सविता जायसवाल, कु. भूमिका धीवर एवं कु. रितिका राजपूत सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं भक्ति का सुंदर वातावरण बना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!