*आईटीआई कोर्स हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 सितम्बर तक आमंत्रित*
सारंगढ़, /राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) के विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र 3 से 5 सितम्बर 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण ने निर्देश दिया है कि, पूर्व के आवेदकों को अद्यतन चरण (राउंड) के काउंसलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजी आईटीआई डॉट एडमिशन्स डॉट एनआईसी डॉट इन ( cgiti.admissions.nic.in ) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी इस वेबसाइट का अवलोकन कर निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में या इस वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


