भटगॉवसारंगढ़

185 ग्राम पंचायतों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस

185 ग्राम पंचायतों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस

185 ग्राम पंचायतों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस

हितग्राहियों की समस्याओं का हुआ निराकरण, आवास पूर्ण करने प्रोत्साहन के साथ पौधारोपण कर दिया गया ‘हरित ग्राम’ का संदेश

कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),  वीबी-जी रामजी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आवास दिवस के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण से संबंधित उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। योजना में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में स्थायी प्रतीक्षा सूची (पी डब्लू एल) का दीवार लेखन भी किया गया।

        कार्यक्रम के दौरान पूर्ण आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। हितग्राहियों के घर-आंगन में पौधारोपण कर “आवास से समृद्धि और हरियाली की ओर कदम” का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को पौधों की देखभाल, संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से पक्के आवास के साथ गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

         रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को रोजगार एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आवास हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!