छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

सागर स्कूल भटगांव में नवरात्रि अष्टमी पर भव्य गरबा उत्सव,

सागर स्कूल भटगांव में नवरात्रि अष्टमी पर भव्य गरबा उत्सव,

बच्चों से लेकर पालकों तक ने किया डांडिया

भटगांव, सागर उच्चतर माध्यमिक स्कूल भटगांव में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर भव्य गरबा का आयोजन किया गया। जहाँ स्कूल प्रांगण में पंडाल सजाया गया था। बच्चों, स्टाफ, पालकों और अतिथियों ने एक साथ गरबा-डांडिया की प्रस्तुति दी।

गरबा डांडिया की शुरुवात प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं पत्रकार के. पी. पटेल, स्कूल डायरेक्टर दीपक डडसेना एवं अन्य अतिथि के कर कमलों से हुआ.कार्यक्रम के शुरुवात मे स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम कुमार साहू ने अपने धर्म पत्नी के साथ डांडिया किया तत्पश्चात पार्षद श्रीमती रेणुका सोनी एवं अन्य अतिथियों ने भी गरबा डांडिया कर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया.

वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद श्रीमती रेणु मुकेश सोनी प्रमाण पत्र एवं 5000 का नगद पुरुष्कार देकर सम्मानित भी किया। स्कूल प्के डायरेक्टर ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि पर बच्चों में संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे है.कार्यक्रम के सफल आयोजन मे स्कूल डायरेक्टर, प्रिंसिपल एवं पुरे स्टॉफ सहित बच्चों का विशेष सहयोग रहा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!