छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की बहनों ने भटगांव में की माँ दुर्गा की जीवनी प्रदर्शनी,

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की बहनों ने भटगांव में की माँ दुर्गा की जीवनी प्रदर्शनी,

जीवंत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 01 में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा माँ दुर्गा की जीवनी पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा माँ दुर्गा के जीवंत स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गई। लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती के रूप में सजी बच्चियों ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, पत्रकार योगेश केशरवानी, डॉक्टर आदित्य एवं संस्थान के बहनों ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया । ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के प्रतीक माँ दुर्गा के आदर्शों और उनके 9 रूपों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!