छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

नगर भटगांव में 23 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा महोत्सव, 31 फीट रावण का होगा दहन

विवेक शर्मा स्टार नाईट कार्यक्रम का होगा आयोजन

नगर भटगांव में 23 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा महोत्सव, 31 फीट रावण का होगा दहन

विवेक शर्मा स्टार नाईट कार्यक्रम का होगा आयोजन

भटगांव :- नगर पंचायत भटगांव में दिनांक 23 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जहाँ दशहरा महोत्सव को लेकर पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इस वर्ष के दशहरा पर्व का मुख्य आकर्षण 31 फीट ऊंचे रावण का दहन शाम 6 बजे और प्रसिद्ध गायक विवेक शर्मा स्टार नाईट कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुरे, अतिविशिष्ट अतिथि प्रवेश दुबे एवं अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन होंगे. विशिष्ट अतिथि डॉ सत्येंद्र जायसवाल, डॉ. गिरीश वैष्णव, डॉ. तुलेश्वर वैष्णव, डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, डॉ. जिला चिकित्सा अधिकारी, डॉ.सुरेश खुटे पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी, शशि जायसवाल खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ , डॉ. लोकेश अजय चिकित्सा अधिकारी, डॉ नितिन केशरवानी संचालक नितिन ट्रेडर्स, मोनू केशरवानी संचालक प्रमोद हार्डवेयर एवं समस्त पार्षद गण रहेंगे.

समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्षों के भांति इस वर्ष भी भटगांव में पत्रकारों द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार इसे और भी अधिक भव्य रूप दिया गया है। पूरे नगर में दशहरा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

राम मंदिर शनिदेव चौक से निकलेगा भगवान श्रीराम का भव्य रथ –

दशहरा महोत्सव की शुरुआत आज शाम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा से होगी। राम मंदिर शनिदेव चौक से भगवान श्रीराम रथ पर सवार होकर अपनी वानर सेना के साथ रावण वध और माता सीता को लाने के लिए निकलेंगे। भगवान श्रीराम के रथ के साथ लक्ष्मण और हनुमान जी भी मौजूद रहेंगे। रथ को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। शोभायात्रा जैसे ही शनिदेव चौक से रवाना होगी, वैसे ही पूरा माहौल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठेगा।

अतिथि के रूप मे ब्लॉक एवं जिला के अधिकारी होंगे शामिल –

अतिथि के रूप मे ब्लॉक् एवं जिले के अधिकारीगण कार्यक्रम मे शामिल होंगे जहां जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मनी भोई, पुलिस अधीक्षक sp सुनील शर्मा,CHMO जिला CEO,DEO, SDOP, भटगांव SDO, तहसीलदार, बिलाईगढ़ तहसीलदार, SDM, CEO, BEO, BMO इत्यादि अधिकारी कार्यक्रम मे उपस्थित रहेंगे.

डीजे, धुमाल और कीर्तन मंडली के साथ निकलेगी शोभायात्रा –

भगवान श्रीराम की इस शोभायात्रा में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे और धुमाल की टोली रहेगी, जो भक्ति गीतों पर धूम मचाएगी। उसके पीछे कीर्तन मंडली की महिलाएं और पुरुष भजन-कीर्तन गाते हुए चलेंगे। “राम सिया राम जय जय राम” और “बजरंग बली की जय” के भजनों पर लोग नाचते-गाते हुए दशहरा मैदान तक पहुंचेंगे। शोभायात्रा का जगह-जगह नागरिकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण भगवान श्रीराम की अगुवाई करते हुए इस शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह दृश्य ऐसा होगा मानो त्रेता युग का दृश्य फिर से जीवंत हो गया हो।

दशहरा मैदान में होगा मुख्य आयोजन – 31 फीट रावण का दहन –

शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने के बाद मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा। कलाकारों द्वारा रामलीला का संक्षिप्त मंचन किया जाएगा, जिसमें भगवान राम द्वारा रावण का वध करने की लीला दिखाई जाएगी। इसके बाद बुराई के प्रतीक 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को बनाने में कारीगरों ने कई दिनों तक मेहनत की है। इसे रंग-बिरंगे कागजों और लाइटों से सजाया गया है। जैसे ही भगवान राम तीर चलाकर रावण का वध करेंगे और पुतले को आग लगाई जाएगी, वैसे ही पूरा मैदान आतिशबाजी और जयकारों से गूंज उठेगा। रावण दहन के साथ ही यह संदेश दिया जाएगा कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है।

विवेक शर्मा स्टार नाईट होगा विशेष आकर्षण –

 

रावण दहन के बाद रात में विवेक शर्मा स्टार नाईट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक हैं, जो अपने भजन और छत्तीसगढ़ी गीतों के लिए जाने जाते हैं।

उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। समिति द्वारा स्टेज, साउंड और लाइट की भव्य व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम –

दशहरा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिले से पुलिस प्रशासन और सीसीटीवी सुरक्षा, ड्रोन कैमरा की व्यवस्था किया गया है. वहीं समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दशहरा मैदान में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही अग्निशमन और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई है। भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य दशहरा महोत्सव का हिस्सा बनें और कार्यक्रम को सफल बनायें मे सहयोग प्रदान करें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!