छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की संख्या घटी, 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे के बीच दो साल में 2582 टीचर घटे: कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की संख्या घटी, 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे के बीच दो साल में 2582 टीचर घटे: कांग्रेस…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर शिक्षक भर्ती को लेकर हमला बोल

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की संख्या घटी, 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे के बीच दो साल में 2582 टीचर घटे: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप – शिक्षक भर्ती के नाम पर सिर्फ घोषणाएं कर रही सरकार (AI Generated Image)

एकल-शिक्षक स्कूलों से बिगड़ रही शिक्षा व्यवस्था

बस्तर-सरगुजा के छात्रों पर सबसे ज्यादा असर

कांग्रेस सड़क से विधानसभा तक उठाएगी मुद्दा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

57 हजार भर्ती के वादे पर सवाल

बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन डीएड-बीएड उत्तीर्ण और टीईटी पास बेरोजगार युवाओं को निराश किया है। सरकार भर्ती के नाम पर केवल घोषणाएं कर रही है, जमीन पर काम नहीं दिख रहा।

यू-डायस के आंकड़ों से किया खुलासा

उन्होंने यू-डायस प्लस के आंकड़ों का हवाला दिया। उनके मुताबिक प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की संख्या लगातार घट रही है। दो वर्षों में कुल 2,582 शिक्षक कम हुए हैं। वर्ष 2023-24 में 1,88,721 शिक्षक थे, जो 2024-25 में घटकर 1,88,578 रह गए। वहीं 2025-26 में यह संख्या 1,86,139 हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!