खबर का असर : SP को शिकायत और खबर प्रकाशन के पश्चात भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

शराब कोचीयाओ पर 2 दिन से लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही
पुलिस ने 57 प्रकरण में 562 लीटर शराब को किया गया जप्त
ग्राम सलोनीकला सांवरिया डेरा तथा चुरेला में छापामार कार्यवाही कर 02 अलग अलग मामलो में 02 शराब कोचिया को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपीयो से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया जप्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के पुलिस अधीक्षक को शिकायत के पश्चात और खबर प्रकाशन के बाद भटगांव पुलिस की 2 दिन से ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू हो गई है जहाँ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के निर्देशन पर,अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरी. शिवकुमार धारी के नेतृत्व में अब तक आबकारी एक्ट के 57 मामलों में 562 लीटर शराब को किया जप्त गया.
वहीँ 18 एवं 19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर▪️ग्राम सलोनीकला सांवरिया डेरा तथा चुरेला में रेड कार्यवाही कर,अवैध रूप से, कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतू रखे पकड़ा गया।
आरोपी लक्ष्छी गोड पिता शंकर गोड उम्र 23 साल साकिन सबरिया डेरा सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000₹
आरोपी दीपक मनहर पिता कृपाराम मनोहर उम्र 25 वर्ष उम्र 25 वर्ष साकिन चुरेला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 3000 ₹ रुपए को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
वहीँ प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिव कुमार धारी, सउनि कृष्ण टंडन प्रउनि नवीन ठाकुर प्र.आर.एकराम सिदार प्र आर ताराचंद रातड़े आर.राहुल खूंटे,राजेंद्र चंद्रा, भूपेन्द्र साहू,कामताप्रसाद कर्ष,जितेंद्र टंडन,शशिकांत खूंटे म.आर.रीना बघेल ,मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा.
आपको बता दें की भटगांव थाना एवं क्षेत्र मे लगातार आम लोगों कि शिकायते आ रही थी जिसके बाद थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक के शिकायत के पश्चात और खबर प्रकाशन पुलिस प्रशासन 2 दिनों से लगातार कार्यवाही मे जुटी है जिससे भटगांव सहित आसपास क्षेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया जा रहा है और थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक ने आगे और अधिक कार्यवाही करने की बात कही तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, गांजा एवं फटाके फोडने वाले वाहन एवं बिना साइलेंसर की गाड़ियों के खिलाफ, सार्वजनिक स्थानों जैसे तालाब घाट, चौक चौराहा, स्कूल मैदान इत्यादि स्थान पर शराब सेवन करने व गाली गलौज करने तथा पान ठेला, होटल, ढाबा एवं वार्डो मे अवैध शराब बेचने व पिलाने के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुहीम छेड़ दी है और अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिए है ताकि भटगांव थाना क्षेत्र मे पुनः शांति वातावरण की व्यवस्था हो सके.



