छत्तीसगढ़

ब्लॉक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 31 माह से श्रम सम्मान राशि अप्राप्त,10 दिन में भुगतान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

बिलाईगढ़ : अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में आश्रम और छात्रावास में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने 31 माह से बकाया श्रम सम्मान राशि दिलाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा ,साथ ही 10 दिवस में भुगतान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दिया है।प्राप्त समाचार के अनुसार ब्लॉक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विगत 31 माह से श्रम सम्मान राशि अप्राप्त है ।राशि मांग को लेकर उन्होंने अनुभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा है साथ यदि 10 दिन के भीतर यह राशि नहीं दिया जाता है तो वह भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे ।


सूत्रों के मुताबिक आश्रम , छात्रावासों में सेवाएं दे रहे हैं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को लंबे समय से श्रम सम्मान राशि का भुगतान नहीं हो सका है बकाया राशि 31 माह तक पहुंचने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है इसी समस्या के समाधान और शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया है ।कर्मचारियों ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 10 दिवस के भीतर उनकी 31 माह से बकाया श्रम सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो वह भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे जिनकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।


ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से देवराम बारले ,मेघनाथ लहरे ,केशव प्रसाद प्रेमी ,नागेश्वर निराला ,राजकुमारी साहू ,भजन मति,पील कुमार, श्रवण कुमार बंजारे, रंजीत यादव, राम विशाल यादव , रमेंदर खुटे,सुनीता चौहान ,राजेश्वरी सिदार, निर्मला नारंग ,मनोज बंजारे ,धनेश्वरी, अनीता टंडन ,शशिकांत मनहर ,खगेश्वर टांडेल, खिलेश्वर साहू और ईगेश्वर साहू सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे ।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!