छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी की जयंती पर सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह आयोजित, महिला कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने महिला सशक्तिकरण को बताया समाज की मजबूती का आधार, कमल किशोर निराला को महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

सारंगढ़: भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन के निर्देश पर प्रदेश महिला सेवादल की अध्यक्ष मंजू लता आनंद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस एवं महिला सेवादल की कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिथियों का कांग्रेस गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं महिला सेवादल की सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के माध्यम से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के कार्यों को सम्मानित किया गया।

नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण ही मजबूत समाज की पहचान : मंजू लता आनंद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजू लता आनंद ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली, महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने वाली तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली महिलाओं का सम्मान करना गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल महिलाओं का अभिनंदन नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज की पहचान है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इंदिरा गांधी के विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में अधिक अवसर देने और उनके सशक्तिकरण के प्रयासों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें।

महिलाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है : विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े

समारोह की मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजू लता आनंद, विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे ब्लॉक अध्यक्षों और महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आज महिलाएं संगठन, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है।

विधायक ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों, साहस और राष्ट्रसेवा के संकल्पों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की अपील की।

कमल किशोर निराला को महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजू लता आनंद ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला महिला सेवादल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद पर पार्षद कमल किशोर निराला को मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, महामंत्री सहित उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

सभी अतिथियों ने इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, संगठन में उनकी भूमिका और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, सरिता वारे, बीडीसी सरिता चंद, पार्षद शांति मालाकार, कमल किशोर निराला, मंजू मालाकार, पूर्व जनपद अध्यक्ष तुलसी विजय बसंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, राधे जायसवाल, घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, सारंगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, सेवादल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव शंकर चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया अध्यक्ष उग्रसेन साहू, धनेश भारद्वाज, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष फिरित राम खटकर, सरसीवां सेवादल संगठन के रेशम अजय एवं पिंकू वारे, सारंगढ़ महिला सेवादल नगर अध्यक्ष रंजीता कानूनगो, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष विमल डनसेना, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती साहू, उलखर कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष फोटो बाई बर्मन सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया। समारोह का समापन महिला सम्मान, संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, उनके विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव सभी को प्रेरित करता रहेगा।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!