
बड़ी खबर, भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मुख्य मार्ग पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि धनुष के आकार में मुड़ गई कार
1 माह मे वाहन दुर्घटना से ही 4 दर्दनाक मौत, बिर्रा मोड़, कॉलेज रोड, सिंघिचूवा रोड और अब जमगहन रोड

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव के आर्बीट कंप्यूटर के सामने मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आल्टो कार (क्रमांक CG 12 D 5316) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहीं लोगों ने बताया कि सामान छोड़ने के बाद दोनों भटगांव से चुरेला की ओर घूमने निकले थे जहाँ सुबह टहलते एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक दबाया और कार मुड़कर अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन धनुष के आकार में मुड़ गई जिससे चालक के बगल में बैठे ताहिर अधिक घायल हुआ और कुछ समय बाद उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार अकरम खान और ताहिर खान, दोनों की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक अकरम खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल से रेफर कर दिया गया, जबकि कार में बगल की सीट पर बैठे ताहिर खान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक द्वारा सुबह टहलते एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ताहिर खान जो साइड में बैठा था उनकी मृत्यु हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, दुर्घटना की जांच में जुटी –
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।दोनों आहतो को तत्काल अस्पताल बिलाईगढ़ पहुंचाया है जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया! दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर से भटगांव नगर में शोक का माहौल है। कम उम्र में एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। आपको बता दे ये एक महीने में ही 4 थी घटना है जहाँ लगातार चारो दुर्घटना मे 4 दर्दनाक मौते हो चुकी है, बिर्रा मोड़, कॉलेज रोड, सिंघिचूवा रोड और अब जमगहन रोड मे इस प्रकार की दुर्घटना हुई है.

भटगांव पुलिस एवं हमारे मीडिया टीम युवा पत्रकार के. पी. पटेल ने सभी लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक वाहन चलाये और वाहन सम्बंधित सभी कागजात सही रखे. हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग करें. पूरा सिखने के बाद ही वाहन को मेन रोड ट्रैफिक मे तेज गति से चलाये. नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने से प्रतिबंधित करें.
इस दर्दनाक हादसे से पूरे भटगांव नगर में शोक का माहौल है। कम उम्र में एक युवक की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

सबसे चिंता वाली बात:
आपको बता दें, ये कोई पहली घटना नहीं है। पिछले 1 से 2 महीनों में ही भटगांव क्षेत्र में वाहन दुर्घटना से 4 दर्दनाक मौतें हो चुकी हैं।
पहले बिर्रा मोड़, फिर कॉलेज रोड, फिर सिंघिचूवा रोड और अब जमगहन रोड, हर जगह तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
आपकी एक छोटी सी लापरवाही, किसी परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।



