छत्तीसगढ़

थाना सरसींवा के सामने ट्रक के चपेट में आया युवक,पैर पर चढ़ा पहिया, बाल-बाल बची जान

तिहलीपाली का निवासी युवक ट्रक की चपेट में

सरसीवां:सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना के सामने मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में तिहलीपाली निवासी युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक का पहिया युवक के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में युवक की जान बाल-बाल बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान तिहलीपाली निवासी जयदेव के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही सरसीवां पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवां पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद सरसीवां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!