भटगॉवसारंगढ़

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

वार्ड के पार्षद दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी ने किया ध्वजारोहण 

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चों ने की देशभक्ति डांस, गीत की मनमोहक प्रस्तुति 

वार्ड के पार्षद दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी ने किया ध्वजारोहण 

भटगांव । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 03 के पार्षद दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी ने भारत माता एवं अमर शहीदों की पूजा अर्चना किया तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता टम्मक सोनी, पत्रकार साथियो मे धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिंह राजपूत, के. पी. पटेल, उमा धिवर व मोनू यादव मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर रुक्मणी आदित्य एवं प्राचार्य नरेश पटेल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

 

अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं एवं रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में डायरेक्टर रुक्मणी आदित्य, नरेश पटेल प्राचार्य, वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल, सुप्रीत प्रधान,भगवती यादव, निर्मला अजगले, साधना महान, मुस्कान जायसवाल,पल्लवी पटेल, प्रतिमा जायसवाल, मनीष साहू, श्रद्धा केसरवानी, सोनिका केसरवानी, पूजा सिंह, गंगा देवांगन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा गरिमापूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!