भटगॉवसारंगढ़

*बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट*

*बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट*

*चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर इस मिनीमाता जलाशय के 7 गेट खोले गए हैं, लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी डेम की सुरक्षा के लिए बाहर छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण हसदेव नदी में जल भराव अधिक होगा।

हसदेव नदी बहाव क्षेत्र चांपा के बाद महानदी में संगम के बाद शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में महानदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है, जिससे जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। मिरोनी, साराडीह और कलमा आदि बैराज क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी का स्तर नापा जा रहा है। कोरबा सहित जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा महानदी तट किनारे बसे सभी गांव के ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वे अलर्ट मोड पर रहें। प्रशासन की सभी बचाव दल तैनात है।

 

सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-265041 और नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्र राज 8269967979 है। वहीं

बरमकेला तहसील के लिए तहसीलदार कोमल साहू 8817131042 है। बिलाईगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल 8319302665 और भटगांव तहसील के लिए तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597 है। स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के नियंत्रण अधिकारी हैं। जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07768-299016 है। डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को बाढ़ आपदा राहत का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8839256389 है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-233706 है। एसडीएम उमेश कुमार साहू का मोबाइल नंबर 8305377283 है। इसी प्रकार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नंबर 9340535968 है। सारंगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार एन के सिन्हा 8103002246 हैं। सरसींवा के लिए तहसीलदार मोहन साहू 8966850356 और उप-तहसील कोसीर के तहसीलदार शनिराम पैकरा 9827464329 है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!