कलेक्टर ने आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत
*प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
आपदा प्रकरण में तालाब के पानी में डूबने से हुई मौत पर सरिया तहसील के ग्राम छेवारीपाली के 2 मृतक मिथिलेश सिदार की पत्नी निर्मला सिदार और सर्पदंश से 2 मृतक सपनीता चौहान के पिता केबल चौहान और भटगांव तहसील के ग्राम हरदी छातादेई के मृतक दुर्गेश टंडन के भाई भीसम टंडन, पानी में डूबने से ग्राम सलोनीकला के मृतक रथराम चंद्रा के पुत्र मनोज कुमार चंद्रा और चन्द्रनगर भटगांव के मृतक महादेव सिदार के भाई कृष्णदेव सिदार, आकाशीय बिजली से भटगांव के मृतक मुरारी लाल आदित्य की पत्नी उषाबाई आदित्य क़ो को परिवार के लिए सयुंक्त रूप से कलेक्टर ने 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किया है।


