*भटगांव में गूंजेगी शिव महापुराण कथा, प्रतिदिन होगी महा रुद्राभिषेक 13 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा भव्य आयोजन*

भटगांव – नगर भटगांव एक बार फिर भक्ति और शिव आराधना के रंग में रंगने जा रहा है श्रावण मास के पावन अवसर पर 13 अगस्त से 21 अगस्त तक स्थान केशरवानी 7मंगल भवन में करपात्री महराज जी के शिष्य श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार महराज जी के मुखारबिंद से श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।इस दिव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।






आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक शिव महापुराण कथा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा आयोजन समिति के अनुसार भगवान भोलेनाथ की आराधना और रुद्राभिषेक से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होगी कथा के माध्यम से सनातन धर्म भगवान शिव की महिमा और धार्मिक मूल्यों का संदेश भी दिया जायेगा।





आयोजन स्थल पर भक्त गणों की सुविधा के लिए उत्तम बैठक व्यस्था, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग,और अन्य आवश्यक व्यस्था की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए आयोजन समिति भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्नति युवा मण्डल भटगांव, रंग मंदिर ब्राम्हण पारा भटगांव , राम जानकी मंदिर महिला समिति, जय मां लक्ष्मी समिति मौली माता चौक भटगांव, अखंड नवधा रामायण समिति, हेमा माता मंदिर रहस चौक भटगांव, केसरवानी महिला मंडली समिति राधे राधे ग्रुप, देवांगन महिला मंडली समिति, शीतला चौक दुर्गा उत्सव समिति भटगांव, कृष्णा दुर्गउत्सव समिति, आदर्श कालोनी दुर्गा उत्सव समिति, भव्य लक्ष्मी समिति, श्री साईं सेवा समिति, शिव मंदिर समिति भटगांव, समस्त पत्रकार बंदू गण भटगांव, डॉक्टर गिरीश शंकर वैष्णव, डॉक्टर एफ आर निराला, प्रवेश दुबे, पुष्पराज केसरवानी, अनुराग पवन दुबे, प्रयाग केसरवानी, अनिल केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, अजय केसरवानी, तोषण केसरवानी, टेक चंद केसरवानी, विवेक केसरवानी, सचिन सुमित केसरवानी सभी भक्त गण आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।




