भटगॉवसारंगढ़

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, सारंगढ़ के छुईया गांव में मातम

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, सारंगढ़ के छुईया गांव में मातम

वनांचल स्थित ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की हत्या

चार महीने पहले अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में गए थे कश्मीर

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वनांचल स्थित ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इतिहास

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र भैना करीब तीन से चार महीने पहले अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके माता-पिता और छोटा भाई भी रोजगार के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं।

भूपेंद्र का एक छोटा बच्चा गांव में अपनी दादी और बुआ के साथ रहता है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, मासूम बच्चे को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उसके पिता अब कभी घर नहीं लौटेंगे।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कश्मीर में ही किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण उनकी अंतिम विदाई पैतृक गांव में हो, इसके लिए शव को छत्तीसगढ़ लाने की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और पार्थिव शरीर को गृहग्राम लाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!