
जे.पी. पब्लिक स्कूल, बेलटिकरी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्टीकरी मे संचालित जे.पी. पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संत राम जायसवाल एवं प्राचार्या बी.के. जायसवाल के नेतृत्व में नवप्रवेशी एवं सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, केक काटकर तथा शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर डायरेक्टर संत राम जायसवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संस्कार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास प्रदान करना है। वहीं प्राचार्या बी.के. जायसवाल ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक मानस बारिक, अंब्रिशा चंद्रसुना, रमेश कुर्रे, अमीषा बंजारे, तुलेश्वरी साहू, देव कुमारी चौहान, रंजिता बंजारे, यामिनी बंजारे एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक सत्र 2026–27 की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।




