
बिलासपुर जिले के मस्तूरी में बिलासपुर एसीबी की ट्रैप अजितेश सिंह की टीम ने की कार्यवाही।

सक्ती, सीएसपीडीसीएल(विद्युत विभाग ) का बाबू 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
*गरीब किसान से खेतों में विद्युत पोल लगाने का प्रोसेस करने के बदले मांगी गई थी 10000 रुपए की रिश्वत।
*
ग्राम पारघाट जिला बिलासपुर निवासी त्रिलोकी साहू द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा अपने ग्राम पाराघाट स्थित करीब एक एकड़ कृषि जमीन में शासन की योजना के तहत विद्युत की सुविधा ले जाने हेतु निःशुल्क विद्युत पोल लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर वहां पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा द्वारा पोल लगाने का प्रोसेस करने के बदले 10000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है किंतु वह बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को उस कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई ।आज दिनांक 25.6.26 को प्रार्थी को आरोपी बाबू को रिश्वती रकम देने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी भेजा गया था जो प्रार्थी से रिश्वत रकम 10000 रुपए लेते ही आरोपी सहदेव कुमार चंद्रा को एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा पकड़ लिया गया ।रिश्वत में ली गई राशि 10000 रुपए को आरोपी भानु चंद्राकर से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।डीएसपी एसीबी बिलासपुर सिंह द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।।।




