भटगॉवसारंगढ़

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

मासिक सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

सक्ती, 23 जून 2026

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि महिलाओं के लिए भरोसेमंद आर्थिक सहयोग साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत केनापाली निवासी श्रीमती मिथिला लहरे को भी मिल रहा है। श्रीमती मिथिला लहरे ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में जमा हो रही है। इससे उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। अब तक उन्हें योजना की 28वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे मुख्य रूप से अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इस आर्थिक सहयोग से परिवार के खर्चों का बोझ कम हुआ है और बच्चों की शिक्षा को निरंतर जारी रखने में सहायता मिली है। श्रीमती मिथिला का कहना है कि महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!