
सारंगढ़ नगरपालिका के निर्माणाधीन विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया समीक्षा

कलेक्टर ने ठेकेदारों को कहा, जो ठेका लिया है वहीं ठेकेदार काम कराएगा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नगरपालिका सारंगढ़ के विकास कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने सारंगढ़ में सेन्ट्रल लाइब्रेरी निर्माण, मुड़ा तालाब में करोडों के विकास कार्य, इंडोर स्टेडियम के लिए पास समतलीकारण, साफ सफाई पर चर्चा लोहारीन डबरी, तुर्की तालाब, तिवारी तालाब और नया तालाब के विकास कार्य पर चर्चा कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आबादी क्षेत्र से दूर उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ, सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र के साथ ठेकेदार गण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ठेकेदारों को कहा, जो ठेका लिया है वहीं ठेकेदार काम कराएगा। कोई पेटी ठेकेदार क़ो काम नहीं सौपेंगे। कलेक्टर ने 15वे वित्त, राज्य प्रवर्तित, डीएमएफ, अधोसंरचना मद, पीएचई द्वारा सारंगढ़ जल आवर्धन योजना अंतर्गत कुम्हार पारा में टंकी निर्माण आदि कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहसपुर में आंगनबाड़ी और बाउंड्री वाल निर्माण, गधाभांठा, रानीसागर और बुटीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर सारंगढ़ में सीसी रोड और नाली निर्माण, भोजपुर में सामुदायिक भवन, कुटेला, जूनाडीह और चिंगरीपाली में मुक्तिधाम शेड निर्माण, सहसपुर में सांस्कृतिक भवन निर्माण, विद्युत खम्भा विस्तार कार्य,विशालपुर और प्रतापगंज स्कूल के पास रंगमंच निर्माण, 1 से 15 वार्ड तक एलईडी स्थापना, घोघरा नाला में पचरी निर्माण, पंडित लोचन प्रसाद पांडे कॉलेज में बाउंड्रीवॉल निर्माण के कार्यों के टेंडर प्रक्रिया, अप्रारम्भ, प्रारम्भ, अपूर्ण, पूर्ण आदि कार्यों की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


