भटगॉवसारंगढ़

सकारात्मक समाचार

सकारात्मक समाचार

कुष्ठ प्रभावितों और उनके बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आईटीआई प्रशिक्षण

 

स्वास्थ्य विभाग ने 12 हितग्राहियों का भेजा प्रस्ताव

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2026/ कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके बच्चों के पुनर्वास तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में विकासखंड सारंगढ़ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में 12 हितग्राहियों का चयन कर उनका प्रस्ताव छत्तीसगढ़ वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर चांपा को भेजा गया है। चयनित हितग्राहियों को विभिन्न आईटीआई ट्रेडों में 1 से 2 वर्ष का निःशुल्क प्रशिक्षण एवं निःशुल्क आवासीय छात्रावास सुविधा प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण राज्य एवं केंद्र शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यह पहल कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक कलंक और भेदभाव को समाप्त करने तथा प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस कार्य में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रामलाल सिदार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नन्दलाल ईजारदार, जिला कुष्ठ सलाहकार एच के तिवारी, पर्यवेक्षक आर के मैत्री, ब्लॉक नोडल लेप्रोसी जितेन्द्र यादव तथा मिशन ट्रांसमिशन फ्री प्रोजेक्ट का विशेष योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग सारंगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!