
आज भटगांव मंडी परिसर मे मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस
कार्यक्रम मे दिखेगा आदिवासी समाज की संस्कृति का झलक

भटगांव, आज भटगांव कृषि उपज मंडी परिसर मे विश्व आदिवासी दिवस को ब्लॉक एवं जिले के मुख्य आथित्य एवं सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा जहाँ हजारों की संख्या मे ब्लॉक एवं जिले के आदिवासी समाज के लोग पहुंचने की संभावना है.वहीं आदिवासी समाज द्वारा 10 बजे से बाजे गाजे एवं आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए भव्य रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी.

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, ओंकारेश्वर शरण सिंह राज महल बिलाईगढ, युवराज शरण सिंह वन सभापति जि.प. सारंगढ़ बिलाईगढ़ है तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खोलबहारा प्रसाद सिदार जी जिला संयोजक सर्व आदिवासी समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़, रोहित कुमार सिदार ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी बिलाईगढ़, अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, वार्ड 1 के पार्षद प्रवेश दुबे, वार्ड 08 के पार्षद रेवती रमा पटेल, कमलेश सिदार तहसीलदार, देवराज सिदार नायब तहसीलदार, राम प्रसाद सिदार मंडी सचिव अकलतरा, गणेश सिदार नायब तहसीलदार,दलवीर सिदार उप कोषांलय अधिकारी बिलाईगढ़, राकेश कुमार सिदार मत्स्य निरीक्षक,डॉ. कल्पना बरिहा चिकित्सा अधिकारी ,डॉ. योगेश बरिहा चिकित्सा अधिकारी धनसीर, डॉ. प्रवीण सिदार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पवनी,सुनील पैकरा उप अभियंता भटगांव,सुश्री दिव्या नेताम सचिव क़ृषि उपज मंडी भटगांव इत्यादि उपस्थित रहेंगे. वहीं कार्यक्रम के आयोजक समस्त आदिवासी समाज एवं सर्व आदिवासी शासकीय सेवक संघ बिलाईगढ़ हैं.






