छत्तीसगढ़सारंगढ़

जिले में यातायात सेल का तीन दिवसीय विशेष जागरूकता एवं चालानी अभियान; तीन दिनों में 134 प्रकरणों पर कुल ₹80,900/- का जुर्माना वसूल किया गया

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तीन दिन तक चला सघन चेकिंग अभियान।

नियमों के उल्लंघन व अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।

दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं, नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई: जितेंद्र कुमार चंद्रा।

जिला सारंगढ़ : बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के कुशल मार्गदर्शन में व जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष सघन यातायात चेकिंग एवं चालानी अभियान चलाया गया। इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 134 प्रकरणों में ₹80,900/- की चालानी कार्रवाई की।

यातायात सेल की कार्रवाई का विवरण –

इस विशेष अभियान के तहत जिले के भारत माता चौक, बस स्टैंड, रायगढ़ रोड, दनसरा रोड जैसे प्रमुख अलग-अलग स्थानों पर दिनांक 26 नवंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 53 प्रकरणों में ₹34,700/- का जुर्माना वसूला गया। इसमें मोटरयान अधिनियम की धारा 129/194(D) के 29 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना (धारा 194B(1)) के 10 प्रकरण, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना के 08 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग (धारा 21(25)/177) के 03 प्रकरण सहित कुल 53 प्रकरणों में कुल ₹34,700/- जुर्माना वसूल किया गया।

वहीं दिनांक 27 नवंबर 2026 को यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की गई, जिसमें कुल 50 प्रकरणों में ₹26,800/- की चालानी कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही दिनांक 28 नवंबर 2026 को नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे मार्ग के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों को हटवाकर चालकों को समझाइश दी गई। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 31 प्रकरणों में कुल ₹19,400/- जुर्माना वसूल किया गया।

यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील –

सारंगढ़-बिलाईगढ़ यातायात पुलिस ने जिले के सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, तीन सवारी न बैठाएं तथा वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली या रंगीन फिल्म न लगाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस प्रकार के जागरूकता एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!