छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में 5.435 किलो गांजा बरामद, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजीव गांधी नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बिक्री की 950 रुपये नकद राशि भी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर मकान में दी दबिश

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर की रात जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 में रहने वाले मारकंडे यादव और उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ संदिग्धों के मकान पर पहुंची। तलाशी के दौरान वहां से कुल 5 किलो 435 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 950 रुपये बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ जूटमिल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मारकंडे यादव (21 वर्ष), पिता धनसिंह यादव और रीतु यादव (27 वर्ष), पिता मंगल यादव के रूप में हुई है। दोनों राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन आघात के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, सहायक उप निरीक्षक नरसिंहनाथ यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही।

Oplus_131072

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!