छत्तीसगढ़

बिलासपुर में श्रमजीवी प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न,उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार

 

 

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन दिनांक 28 नवम्बर को बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने की।​सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, पत्रकार सुरक्षा कानून और निष्पक्ष पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

​इस प्रादेशिक सम्मेलन में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से पदाधिकारियों और पत्रकारों का एक बड़ा दल शामिल हुआ। जिले का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मिथुन गोल्डी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, और सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी ने किया।

​सम्मेलन में सारंगढ़ ब्लॉक से यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, कैजार अली, ओमकार केसरवानी, कमल चौहान,राजमणि बानी, राजा खान, रामकुमार तुरिया, मणि शंकर जयसवाल, विजेंद्र पटनायक, सत धनु सारथी, उमाशरण तिवारी, शाहजहां बेग, सुभाष जायसवाल, हसन खान, राजेंद्र साहू, भरत साहू, किशोर साहू, दीपक पटेल, दिलीप साहू और शालिक साहू उपस्थित रहे।
​तहसील सरसीवा इकाई से राहुल पाण्डेय, प्रकाश दीवान, मनीष अग्रवाल, रमेश मनहर, सुरेश पटेल, सोनू साहू, दरस टंडन, देवनारायण साहू, गोपी साहू, गोपी अजय, प्रहलाद साहू, पप्पू रात्रे, धर्मेंद्र साहू, योगेश केशरवानी, सहदेव सिदार, गनपत बंजारे, अनिल जायसवाल, रूपनारायण सिंह राजपूत, धनीराम निराला, खिलेश्वर पटेल, रामदूलार साहू और सुरेश रघु ने सहभागिता निभाई।

​इसी तरह तहसील बिलाईगढ़ इकाई से गोपाल साहू, शैलेन्द्र देवांगन, धनैश यादव, रमेश साहू, सतीश रात्रे, राजकुमार सोनी, देवेंद्र केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, दिनेश शर्मा, प्रभाकर कर्ष, हितेश जायसवाल और करण साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए।
​सभी पत्रकारों ने इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!