छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

संविधान दिवस पर सेजेस भटगांव में संविधान की ली शपथ

भटगांव : संविधान दिवस के अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति भटगांव के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जायसवाल ने बच्चों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय संविधान के महत्व और मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।अपने ओजस्वी और सहज संबोधन में डॉ. जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की वह जीवंत मार्गदर्शिका है, जो हर नागरिक को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने बच्चों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि जिस प्रकार किसी खेल या विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए नियम आवश्यक होते हैं, उसी प्रकार एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र के लिए संविधान सर्वोपरि है।

डॉ. जायसवाल ने बच्चों से आह्वान किया कि वे केवल अपने मौलिक अधिकारों के प्रति ही जागरूक न रहें, बल्कि अपने मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने अनुशासन, समय की पाबंदी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रति समर्पण को सच्ची देशभक्ति बताया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और संविधान की भावना को अपने आचरण में उतारकर वे समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। प्रभारी प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज एवं शिक्षकों की मौजूदगी में व्याख्याता लक्ष्मण नामदेव द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!