छत्तीसगढ़

एचआईवी नियंत्रण में एमसीबी बना छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ में एचआईवी संक्रमित मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि निर्धारित मापदंड पूरे होने के बाद अगले दो वर्षों में यहां एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अंबिकापुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शनिवार को मनेंद्रगढ़ के आमा खेरवा खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही नगर पालिका को दो बायो टॉयलेट देने का भी ऐलान किया।

दो साल में एआरटी सेंटर स्थापित करने की योजना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले एचआईवी जांच के लिए क्षेत्र के लोगों को अंबिकापुर जाना पड़ता था। अब मनेंद्रगढ़ में लिंक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अगले दो वर्षों में निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद यहां एआरटी सेंटर स्थापित किया जाएगा।

इससे एचआईवी संक्रमित मरीजों को उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार एचआईवी संक्रमण से निपटने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में 19,263 मरीजों को लेकर दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1980 के दशक से एचआईवी संक्रमण देश और दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती रहा है। छत्तीसगढ़ में भी संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 19,263 मरीजों को एड्स के खतरे से बाहर लाने में सफलता मिली है।

उन्होंने एमसीबी और सरगुजा जिले में एचआईवी संक्रमण नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मितानिन बहनों की भूमिका की सराहना की।

Oplus_131072

मंत्री ने बताया कि एचआईवी संक्रमण नियंत्रण के लिए 95-95-95 प्रतिशत के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्यों की दिशा में बेहतर काम करने वाले प्रदेश के 12 जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

हंसिया नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, दो बायो टॉयलेट भी मिलेंगे

राज्यस्तरीय आयोजन के दौरान मनेंद्रगढ़ शहर के विकास से जुड़े दो करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें रापा खेरवा से आमा खेरवा मार्ग पर हंसिया नदी में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण भी शामिल है। इस परियोजना की लागत 488.95 लाख रुपये बताई गई है।

Oplus_131072

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका को दो बायो टॉयलेट देने की घोषणा की। इससे शहर में सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एचआईवी जागरूकता के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच कराने का संदेश दिया। छात्राओं ने संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील भी की।

Oplus_131072

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, डीपीएम शिशिर जायसवाल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश के 12 जिलों के सीएमएचओ, डीपीएम, चिकित्सक, नर्सिंग छात्राएं और मितानिन बहनें भी शामिल हुईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!