छत्तीसगढ़भटगॉव

लोटस पब्लिक स्कूल के 88 विद्यार्थियों का ओडिशा शैक्षणिक भ्रमण – ज्ञान, अनुभव का यादगार सफर

भटगांव : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं शैक्षणिक अनुभव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव द्वारा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 88 विद्यार्थियों के लिए ओडिशा के बरगढ़ एवं संबलपुर क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour 2026) का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के 10 शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी शामिल रहे।

यह संपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के डायरेक्टर श्री लक्ष्मी साहू एवं वाइस प्रिंसिपल श्री विक्की यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक एवं आधुनिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बरगढ़ स्थित साइंस पार्क, विश्व प्रसिद्ध हीराकुंड बांध (जीरो पॉइंट), गांधी मीनार एवं रोप-वे, नेहरू मीनार, हीराकुंड बांध में बोटिंग, मरीन ड्राइव तथा प्लेनेटेरियम एवं साइंस पार्क का भ्रमण किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने घंटेश्वरी मंदिर, पावर चैनल एवं महानदी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

यात्रा के अगले पड़ाव में विद्यार्थियों ने संबलपुर जू, मां समलेश्वरी मंदिर, महानदी प्लेटफॉर्म एवं ओवर ब्रिज का अवलोकन किया। समलेश्वरी मंदिर में आयोजित आकर्षक लाइट शो तथा संबलपुर सिटी मॉल का भ्रमण भी इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहा।

इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को जलविद्युत परियोजना, विज्ञान, पर्यावरण, प्रकृति, इतिहास, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। साथ ही सामूहिक यात्रा ने बच्चों में अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता, आपसी समन्वय एवं सामाजिक व्यवहार जैसे गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने बताया कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी 10 शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों ने इस यादगार यात्रा का भरपूर आनंद लिया और अनेक नई जानकारियों एवं सुनहरी यादों के साथ अपने विद्यालय लौटे।

लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव का उद्देश्य है – केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुभव, संस्कार एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!