छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में संविधान दिवस पर हुआ कार्यक्रम

भटगांव : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में संविधान दिवस पर शाला प्रबंधन के अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। फिर सामूहिक रूप से संविधान के महत्वपूर्ण अंशों का वाचन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती निरुपमा केशरवानी, के. के. कुर्रे एवं जांगड़े जी शिक्षक के द्वारा संविधान निर्माण पर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के विशेष सहयोग पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए विद्यालय के प्राचार्य को संविधान ग्रंथ भेंट किया गया तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल के द्वारा सभी छात्राओं को संविधान का अध्ययन करने एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया।

आगे बताया गया कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया एवं 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था तथा इसके निर्माण में 02 वर्ष 11 माह 18 दिन लगा था।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता फिरित लाल खटकर के द्वारा भी संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!