छत्तीसगढ़बलौदाबाजारसारंगढ़

संविधान दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन, संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

 


सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्षा बंसल, श्री शंकर लाल सिन्हा, श्री विजय राणा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा बंधुता के संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान के महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!