ज्योतिष -धर्म

जब भगवान विष्णु ने भोलेनाथ को अर्पित कर दी अपनी आंख, जानें वैकुंठ चतुर्दशी की रहस्यमयी कथा

Vaikunth Chaturdashi Ki Katha: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले मनाई जाने वाली वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष महत्व है। यह पावन तिथि ‘हरि-हर मिलन’ यानी भगवान विष्णु और महादेव के अद्भुत मिलन का प्रतीक है, जो भक्तों को एक ही दिन दोनों देवताओं की संयुक्त आराधना का सौभाग्य प्रदान करती है। इस पर्व की सबसे भव्य छटा शिव की नगरी काशी और उज्जैन में देखने को मिलती है। मान्यता है कि स्वयं भोलेनाथ ने श्रीहरि को यह वरदान दिया था कि इस दिन व्रत रखकर सबसे पहले विष्णु जी की पूजा करने वाले भक्त को सीधे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होगी। लेकिन आखिर यह परंपरा शुरू कैसे हुई और इसके पीछे शिव-विष्णु की कौन-सी दिव्य लीला छिपी है? आइए, जानते हैं इसकी रोचक पौराणिक कथा।

वैकुंठ चतुर्दशी की कथा

शिवपुराण के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु भगवान शिव का पूजन करने के लिए वाराणसी गये थे और उन्होंने एक सहस्र कमल पुष्पों द्वारा भगवान शिव का पूजन करने का संकल्प ग्रहण किया था। भगवान शिव को कमल के फूल अर्पित करते समय भगवान विष्णु को ज्ञात हुआ कि एक फूल कम पड़ गया है, तब भगवान विष्णु ने सोचा कि मेरे नेत्रों की तुलना भी तो कमल से की जाती है, अतः अपना पूजन-संकल्प पूर्ण करने के लिए भगवान विष्णु ने अपना एक नेत्र निकाला औक उसे भगवान शिव को अर्पित कर दिया। भगवान विष्णु की ऐसी भक्ति देखकर भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न हुये और उन्होंने भगवान विष्णु को उनका नेत्र तो वापस किया ही, साथ ही सूर्यों की कांति के समान वाला सुदर्शन चक्र भी भेंट किया।

देवाधिदेव महादेव बोले: हे विष्णु! आपके समान संसार में दूसरा कोई मेरा भक्त नहीं है। आज की यह कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी अब बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जानी जाएगी और इस दिन व्रतपूर्वक जो पहले आपका पूजन करेगा, उसे बैकुंठ लोक की प्राप्ति होगी। कहते हैं तभी से ऐसी मान्यता है कि इस दिन बैकुंठ धाम के द्वार खुले रहते हैं।

वैकुंठ चतुर्दशी की दूसरी कथा 

वैकुंठ चतुर्दशी से जुड़ी एक अन्य कथा भी है जिसके अनुसार, एक बार नारद जी पृथ्वी लोक से घूम कर वैकुण्ठ धाम पहुंचे। तब भगवान विष्णु ने उन्हें आदरपूर्वक बिठाया और उनके आने का कारण पूछा। नारद जी कहते है- हे प्रभु! आपने अपना नाम कृपानिधान रखा है। इससे आपके जो प्रिय भक्त हैं वही तर पाते हैं। लेकिन जो सामान्य नर-नारी है, वह इससे वंचित रह जाते हैं। इसलिए आप मुझे कोई ऐसा मार्ग बताएं जिससे सामान्य भक्त भी आपकी भक्ति कर मोक्ष की प्राप्ति कर सके। यह सुन भगवान विष्णु बोले- हे नारद! कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को जो कोई भी पूरी श्रद्धा और नियम के साथ व्रत का पालन करेंगे और मेरी पूजा-अर्चना करेंगे, उनके लिए स्वर्ग के द्वार खुल जायेंगे। इसके बाद भगवान विष्णु ने अपने वैकुण्ठ के द्वारपाल जय-विजय को बुलाया और उन्हें कार्तिक चतुर्दशी को वैकुण्ठ के द्वार खुला रखने का आदेश दिया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!