ज्योतिष -धर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत

आज 24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च स्थिति में प्रवेश करेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और नए अवसरों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, तो कुछ के लिए पारिवारिक जीवन और रिश्तों में खुशियां आने के योग हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। जीवन में नई दिशा मिलने के संकेत हैं। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा और किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना रिश्तों में मधुरता लाएगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

वृषभ राशि

दिन की शुरुआत अनुकूल रहने के संकेत हैं। व्यावसायिक यात्रा पर जाने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। कोरियर कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों से अधिक लाभ होने की संभावना है। आपके काम से प्रभावित होकर सहकर्मी और जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। खानपान में तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन नई उमंग और उत्साह के साथ शुरू होगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे। लाइब्रेरियन के वेतन में वृद्धि के योग हैं। महिलाओं को नया कारोबार शुरू करने में परिवार का सहयोग मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

कर्क राशि

आज खुशियों और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाएं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्रों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वाहन चलाना सीखने का अभ्यास कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

सिंह राशि

आज मन प्रसन्न रहेगा और दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। शाम को किसी जन्मदिन या सामाजिक समारोह में शामिल होने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिल्डर्स को नए अनुबंध से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। किसी मित्र के घर आने से निजी बातचीत और मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने की संभावना है। काम पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। करियर में अचानक बदलाव आर्थिक लाभ का रास्ता खोल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और माता की सेहत में सुधार हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के माध्यम से विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। अपनी कार्यक्षमता और कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 3

तुला राशि

आर्थिक मामलों में आज मजबूती आने के संकेत हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मन में नए विचार जन्म लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी महसूस होगी। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच पूजा-पाठ और ध्यान के लिए समय निकालने से मन शांत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि

आज आपके जीवन में नए बदलाव आ सकते हैं। मित्रों के साथ मुलाकात या डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज और पढ़ाई से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे। नए लोगों से परिचय और मित्रता बढ़ सकती है। काम समय पर पूरा होगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धनु राशि

आज का दिन शानदार रहने के संकेत हैं, हालांकि काम के सिलसिले में भागदौड़ हो सकती है। कार्यों को आसान बनाने के लिए नई तकनीक अपनाएंगे। सेल्स से जुड़े लोगों को किसी ग्राहक से अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी निर्णय क्षमता और लोगों को समझने की कला काम आएगी। बच्चों की गतिविधियों और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

मकर राशि

आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। विवाहित लोग धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विरोधी पक्ष कमजोर पड़ सकता है। मूर्ति कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। लेखन क्षेत्र के लोगों के मन में नई कहानी लिखने का विचार आएगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

Oplus_131072

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर दर्शन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Oplus_131072

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज का दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। काम समय पर पूरे होंगे और नए लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन करने की योजना बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। आत्मनिर्भर होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा

शुभ अंक: 9

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!